काउंसिल ऑफ अमेरिकन इस्लामिक रिलेशंस (सीएआईआर) के शिकागो चैप्टर के कार्यकारी निदेशक अहमद रिहब ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा, "हमारा दिल भारी है और हमारी दुआएं प्यारे बच्चे और उसकी मां के साथ हैं।" संगठन ने पीड़ितों की पहचान फिलिस्तीनी-अमेरिकी बच्चे वाडिया अल-फयूम और उसकी मां हनान शाहीन के रूप में की है। बच्चा हाल ही में छह साल का हुआ था।