नेपाल में मतगणना जारी है। ज़ेन जी आंदोलन के स्टार रहे बलेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) 90 सीटों पर आगे चल रही है। नेपाली कांग्रेस ने पहली सीट हासिल की है, जबकि UML पिछड़ रही है।
नेपाल Gen Z प्रोटेस्ट का नेतृत्व बलेंद्र शाह ने किया था
नेपाल चुनाव में मतगणना जारी है। नई राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। पूर्व रैपर और जेन ज़ी आंदोलन के चर्चित नेता बलेंद्र शाह के नेतृत्व वाली यह पार्टी देशभर में 90 संसदीय सीटों पर आगे चल रही है, जिससे यह चुनाव की शुरुआती दौड़ में सबसे आगे दिखाई दे रही है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेपाल की प्रमुख पारंपरिक पार्टी नेपाली कांग्रेस को अब तक एक सीट पर जीत मिल चुकी है और वह आठ अन्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं सीपीएन-यूएमएल (CPN-UML) सात सीटों पर आगे चल रही है, जबकि नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार छह सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
इसके अलावा राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी और श्रम संस्कृति पार्टी भी एक-एक निर्वाचन क्षेत्र में आगे बताई जा रही हैं।
नेपाल में इस बार 165 फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट (FPTP) सीटों के लिए कुल 67 राजनीतिक दल मैदान में हैं और अभी मतगणना जारी है, जिसके चलते अंतिम नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।