सोवियत संघ के आख़िरी नेता मिखाइल गोर्बाचेव अब दुनिया में नहीं रहे। जानिए उन्होंने दुनिया को किस तरह बदलने में बड़ी भूमिका निभाई।
गोर्बाचेव ने जो बदलाव किए, उन्होंने उन्हें पश्चिम में ख्याति दिलाई। उन्होंने 1990 में नोबेल शांति पुरस्कार जीता, लेकिन साथ ही उन्हें कई रूसियों का तिरस्कार भी मिला। ये रूसी वे लोग थे जिन्होंने वैश्विक महाशक्ति के रूप में अपने देश की भूमिका के अंत पर शोक जताया।