संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ग़ज़ा शांति योजना के पक्ष में मतदान किया। इसमें अंतर्राष्ट्रीय सैनिकों को तैनात करने का प्रावधान शामिल है। इस घटनाक्रम ने वाशिंगटन के 20-सूत्रीय योजना को आगे बढ़ाया है, जिसमें ग़ज़ा में युद्धविराम लागू करने, पुनर्निर्माण और शासन के लिए पहला व्यापक अंतर्राष्ट्रीय रोडमैप तैयार करने का प्रस्ताव है।
यूएन सुरक्षा परिषद ने ट्रम्प की ग़ज़ा शांति योजना को अपनाया; हमास ने शर्तें खारिज कीं
- दुनिया
- |

- |
- 18 Nov, 2025

UN Trump Gaza Plan: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ट्रम्प की 20-सूत्रीय ग़ज़ा शांति योजना का समर्थन करने वाले अमेरिकी प्रस्ताव को 13-0 से पारित कर दिया, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय सैनिकों की तैनाती भी शामिल है। हमास ने इन शर्तों को नामंज़ूर कर दिया है।



























