ईरान यूएस-इसराइल संघर्ष- ताज़ा अपडेट

  • डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद दावा किया है कि बढ़ते संघर्ष के बीच ‘तेहरान का नया नेतृत्व बातचीत करना चाहता है’।
  • डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि अमेरिकी-इसराइली जॉइंट स्ट्राइक में 48 ईरानी लीडर मारे गए हैं। उन्होंने इस ऑपरेशन को बहुत सफल बताया और कहा कि यह उम्मीद से ज़्यादा तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
  • फॉक्स न्यूज़ से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर सकता कि हमें कितनी सफलता मिल रही है। एक ही बार में 48 लीडर मारे गए हैं। और यह तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।'
  • ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के 9 नौसैनिक जहाज़ों को ‘नष्ट और डुबो दिया’।
  • अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी CENTCOM ने कहा है कि ईरान के हमलों में 3 अमेरिकी सैनिक मारे गए और 5 गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
  • ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने रविवार को दावा किया कि उन्होंने खाड़ी में एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन पर हमला किया।
  • लोकल मीडिया में छपे एक बयान में गार्ड्स ने कहा, 'US एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन पर चार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ।'
  • इसराइली एम्बुलेंस सर्विस ने रविवार को बताया है कि इसराइली शहर बेत शेमेश पर मिसाइल हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कुवैत पर ईरानी हमलों के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए।
  • दुबई, अबू धाबी, दोहा और मनामा में लोगों ने बताया है कि नए धमाके सुने गए हैं, क्योंकि ईरान मिडिल ईस्ट के उन देशों पर मिसाइलें दाग रहा है जहाँ यूएस सैनिक तैनात हैं। न्यूज़ एजेंसी एएफ़पी ने बताया कि उसके रिपोर्टर्स ने भी दुबई और अबू धाबी में कई धमाके सुने।
  • भारत के प्रधानमंत्री मोदी आज रात सुरक्षा पर कैबिनेट समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
  • रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ रविवार को ओमान के तट के पास एक तेल टैंकर पर हमला हुआ, जिसमें 15 भारतीय नागरिक और 5 ईरानी क्रू में थे। इसमें चार लोग घायल हो गए।
  • रॉयटर्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि पलाऊ के झंडे वाला टैंकर स्काईलाइट जहाज़ पर अमेरिकी प्रतिबंध है। अधिकारियों ने बताया कि यह पहली बार है जब ओमान में या उसके आस-पास के टारगेट पर हमला हुआ है।
  • इसराइली सेना ने कहा कि पश्चिमी और मध्य ईरान में ज़्यादातर एरियल डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय कर दिए गए हैं।
  • इसराइल का दावा- इसने तेहरान मिसाइलें बरसाईं, वीडियो साझा किया।
  • ईरानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ईरान के यूएस और इसराइली बेस पर हमला करने के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में कई ज़ोरदार धमाके सुने गए।
  • तेहरान ने पुष्टि की है कि ईरान के आर्मी चीफ अब्दुल रहीम मौसवी और डिफेंस मिनिस्टर अज़ीज़ नसीरज़ादेह यूएस-इसराइल स्ट्राइक में मारे गए।
  • ईरान का दावा है कि कुवैत में यूएस नेवी बेस पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ, हिंद महासागर में जहाज़ों पर हमला हुआ, कई अमेरिकी सैनिक मारे गए।
  • ईरान की अपूर्व हमले की चेतावनी के बाद ट्रंप ने कहा कि अमेरिका 'ऐसी ताकत से जवाब देगा जो पहले कभी नहीं देखी गई'।
  • सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के कुछ घंटे बाद ईरान ने अमेरिका और इसराइल के ठिकानों पर फिर से हमला किया है। दुबई और दोहा में धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं।
  • बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने कहा है कि एक टेम्पररी लीडरशिप काउंसिल सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली ख़ामेनेई की मौत के बाद बदलाव को मैनेज करेगी। काउंसलि में प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन, ज्यूडिशियरी के हेड और पावरफुल गार्डियन काउंसिल के एक ज्यूरिस्ट शामिल हैं।
  • ईरान के संविधान के तहत, लीडरशिप एक्सपर्ट्स की असेंबली को जल्द से जल्द ख़ामेनेई का वारिस अपॉइंट करने का काम सौंपा गया है। हालाँकि, अमेरिकी और इसराइली हमलों के बीच पादरियों की बॉडी को जल्दी से बुलाना मुश्किल हो सकता है।
  • रविवार सुबह ईरान की सरकारी मीडिया में दिखाए गए एक बयान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC ने कहा कि वह इसराइल और अमेरिकी बेस के खिलाफ़ कुछ ही पलों में आर्म्ड फोर्सेज़ के इतिहास का सबसे बड़ा हमला करने की तैयारी कर रहा है।
  • ईरान के सरकारी मीडिया ने पुष्टि की है कि इस्लामिक रिपब्लिक के खिलाफ यूएस-इसराइली हमलों में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई अपने ऑफिस में मारे गए हैं।
  • ईरान की ओर से यह पुष्टि यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के ख़ामेनेई की मौत की घोषणा के कुछ घंटों बाद आयी है। सरकारी मीडिया ने बताया कि ख़ामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिन के शोक की घोषणा की गई है।
  • भारतीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ईरान पर हमलों के बाद मध्य पूर्व में तनाव के बाद शनिवार को 410 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। रविवार को भी दिक्कत जारी रहने की उम्मीद है, और 444 और फ्लाइट्स कैंसिल हो सकती हैं।
  • इस तनाव के बढ़ने से मिडिल ईस्ट में एयर ट्रैफिक पर बहुत बुरा असर पड़ा। एयर इंडिया और इंडिगो समेत इंडियन एयरलाइंस ने मिडिल ईस्ट की जगहों के लिए सभी फ्लाइट्स सस्पेंड करने का ऐलान किया।
  • इसराइल और यूएस के मिलिट्री हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली ख़ामेनेई की बेटी और पोते की मौत हो गई है। न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने ईरान के सरकारी मीडिया के हवाले से यह रिपोर्ट दी है।
  • ईरान के सरकारी मीडिया ने हवाई हमलों में 86 साल के ख़ामेनेई के दामाद और बहू की मौत की पहले की रिपोर्ट्स को कन्फर्म किया है।
  • हालाँकि, यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और इसराइली अधिकारी के ख़ामेनेई की मौत का दावा करने के बावजूद कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  • इसराइल के यूएन एम्बेसडर डैनी डैनन ने यूएन सिक्योरिटी काउंसिल की एक इमरजेंसी मीटिंग में कहा कि ईरान का 'इसराइल की मौत, अमेरिका की मौत' का नारा लगाना और दोनों देशों के झंडे जलाना उसकी कार्रवाई की तैयारी थी।
  • उन्होंने कहा, 'आज अपने साथी यूनाइटेड स्टेट्स के साथ हमने अफने अस्तित्व के खतरे को रोकने के लिए कार्रवाई की, इससे पहले कि ऐसा हो जाए जिसे ठीक नहीं किया जा सकता।' उन्होंने कहा कि इसराइल ने गुस्से में काम नहीं किया।
  • डैनन ने कहा कि डिप्लोमेसी खत्म हो गई थी। ईरानी लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन एक ऐसे शासन पर है जिसने आपको चुप करा दिया है।
  • एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार यूएई का कहना है कि ईरान ने उसके इलाके में 137 मिसाइलें और 209 ड्रोन दागे, जिनमें से ज़्यादातर को या तो नष्ट कर दिया गया या रोक लिया गया।
  • इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी यानी आईएईए रूस के अनुरोध पर ईरान पर अमेरिकी और इसराइली हमलों पर चर्चा करने के लिए सोमवार को अपने 35 देशों के बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स की एक इमरजेंसी मीटिंग करेगी।
  • यूनाइटेड नेशंस में ईरान के राजदूत ने कहा कि अमेरिकी और इसराइली सेनाओं के हमलों में सैकड़ों आम नागरिक मारे गए और घायल हुए हैं।
  • राजदूत ने सिक्योरिटी काउंसिल को बताया कि ईरानी इलाके में हमलों से महिलाओं और बच्चों समेत गैर-लड़ाकों को काफी नुकसान हुआ है, और उन्होंने आम लोगों की सुरक्षा और इंटरनेशनल कानून को बनाए रखने के लिए तुरंत इंटरनेशनल जवाब देने की मांग की।
ताज़ा ख़बरें

ट्रंप का दावा- ख़ामेनेई की मौत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई मारे जा चुके हैं। उन्होंने इसे ईरानियों के लिए अपने देश पर कंट्रोल वापस पाने का 'सबसे बड़ा मौका' बताया। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि मिलिट्री एक्शन जारी रहेगा। उन्होंने इस घटना को 'ईरान के लोगों के लिए इंसाफ' और अमेरिकियों और उन दूसरे लोगों के लिए इंसाफ बताया, जिनको ख़ामेनेई की लीडरशिप में नुक़सान हुआ।

ट्रंप ने सोशल ट्रूथ पर लिखा, "ख़ामेनेई, इतिहास के सबसे बुरे और दुष्ट लोगों में से एक, मर चुके हैं। यह सिर्फ ईरान के लोगों के लिए न्याय नहीं है, बल्कि सभी महान अमेरिकियों के लिए भी और दुनिया के कई देशों के उन लोगों के लिए भी जो ख़ामेनेई और ख़ून के प्यासे उसके क़ातिल गुंडों के गिरोह द्वारा मारे गए या घायल किए गए थे।' ह्वाइट हाउस ने ट्रंप के बयान को एक्स पर पोस्ट किया है।
दुनिया से और ख़बरें

ख़ामेनेई की मौत: रेज़ा पहलवी

ईरान के शाह मोहम्मद रेज़ा पहलवी के बेटे रेज़ा पहलवी ने एक्स पर मिलिट्री, लॉ एनफोर्समेंट और सिक्योरिटी फोर्स से अपील की कि वे देश के साथ मिलकर एक आज़ाद और खुशहाल भविष्य की ओर स्थिर बदलाव करें। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'हमारे समय के खून के प्यासे तानाशाह, ईरान के हज़ारों बहादुर बेटों और बेटियों के कातिल अली ख़ामेनेई इतिहास से मिट चुके हैं। उनकी मौत के साथ, इस्लामिक रिपब्लिक असल में अपने अंत पर पहुँच गया है और बहुत जल्द इतिहास के कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा।'

उन्होंने आगे लिखा, 'ख़ामेनेई का वारिस बनाने की सरकार के बचे हुए लोगों की कोई भी कोशिश शुरू से ही नाकाम होने वाली है। वे उनकी जगह जिसे भी रखेंगे, उसकी न तो कोई पहचान होगी और न ही वह लंबे समय तक चलेगा और बेशक वह भी इस सरकार के अपराधों में शामिल होगा।' उन्होंने ईरान के लोगों को संबोधित करते हुए लिखा कि यह हमारे बड़े नेशनल सेलिब्रेशन की शुरुआत हो सकती है, लेकिन यह सफर का अंत नहीं है।

ईरान के रक्षा मंत्री, रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर मारे गए: इसराइल

इसराइली मिलिट्री के स्पोक्सपर्सन ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन का कहना है कि हमलों में ईरान के दूसरे सीनियर अधिकारी भी मारे गए। डेफ्रिन का कहना है कि हमलों में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर, डिफेंस मिनिस्टर, सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली ख़ामेनेई के मिलिट्री ब्यूरो के हेड और ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी शामिल थे।
 
डेफ्रिन का कहना है कि इसराइल ने उन टारगेट पर हमला किया था जहाँ सीनियर अधिकारियों के जमा होने का शक था और वह यूनाइटेड स्टेट्स के साथ मिलकर हमले जारी रखेगा।

ख़ामेनेई मज़बूती से जंग के मैदान में डटे हैं: ईरानी सरकारी मीडिया

ईरानी सरकारी मीडिया ने सुप्रीम लीडर अली ख़ामेनेई के ऑफिस के एक करीबी सोर्स का हवाला देते हुए बताया कि बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच भी उनका पूरा कंट्रोल बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूत्र ने उनकी स्थिति के बारे में कयासों को खारिज करते हुए कहा, 'मैं आपको भरोसे के साथ बता सकता हूं कि क्रांति के नेता मज़बूती से जंग के मैदान में डटे हुए हैं।'