जंतर-मंतर पर डॉ. सुनीलम: गांव के मुखिया से लेकर PM मोदी तक पहुंचा छात्रों का गुस्सा! | CJP विरोध प्रदर्शन
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सुनीलम ने जंतर-मंतर पर हुए विशाल छात्र आंदोलन की ज़मीनी हकीकत बताते हुए बड़ा दावा किया है कि युवाओं का यह विरोध अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुका है। पुलिस की भारी बैरिकेडिंग के बावजूद हज़ारों की संख्या में पहुंचे छात्रों का गुस्सा अब सिर्फ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा निशाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बन गए हैं।