एक के बाद दूर होते एक गठबंधन सहयोगियों और राज्यों में लगातार चुनाव हारती बीजेपी को अब नीतीश कुमार ने अचानक तगड़ा झटका दिया है।
ऐसे ही चुनावी समीकरणों के बीच अब बिहार में इसी साल चुनाव होने वाले हैं। बीजेपी बिहार चुनाव में अकेले लड़ना नहीं चाहेगी क्योंकि बिना किसी गठबंधन के बीजेपी को चुनाव लड़ना आत्मघाती फ़ैसला ही साबित होगा।