सीएम नीतीश कुमार
मैं यही तो कह रहा हूं कि इन लोगों को उस यात्रा पर आपत्ति क्यों है? वे खुद जुलूस क्यों निकालते रहते हैं?
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि राज्य में कोविड-19 की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और मामलों में तेज गिरावट के बावजूद परीक्षण दर को कभी कम नहीं होने दिया गया। कई दिनों से तो शून्य मामलों की रिपोर्ट आ रही है। जो मामले आए भी हैं, उनकी टैली एक अंक में होती है। बहरहाल, हमने आक्रामक परीक्षण जारी रखा हुा है। प्रत्येक 10 लाख आबादी पर परीक्षण किए गए लोगों की संख्या लगभग आठ है। जो छह लाख के राष्ट्रीय औसत से कहीं बेहतर है।