छत्तीसगढ़ में बीजेपी की साख दाँव पर है। बीजेपी के पास लोकसभा की 10 सीटें हैं और कांग्रेस के पास एक सीट। दोनों ही दलों ने नए चेहरों पर दाँव आजमाया है।
ऐसे कार्यकर्ता जो 25-30 साल से भारतीय जनता पार्टी के संगठन में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं, जिन्होंने अलग-अलग दायित्व में पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया है, ऐसे नए चेहरे लेकर बीजेपी चुनाव मैदान में है तो इस बार एक बार हम फिर से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बीजेपी सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।
राज्य के मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल का दावा है कि विधानसभा चुनाव की ही तरह लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी का सूपड़ा साफ़ हो जाएगा।
छत्तीसगढ़ में 11 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर वोट डाले जाएँगे। जबकि 18 अप्रैल को कांकेर, राजनांदगाँव, महासमुंद और 23 अप्रैल को रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर चांपा, दुर्ग, कोरबा और सरगुजा में वोट पड़ेंगे।