नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को रायबरेली में पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को देशद्रोही और गद्दार कहा। बीजेपी इस पर बुरी तरह तिलमिला उठी है। उसके नेता राहुल पर हमला कर रहे हैं। उधर, राहुल के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी हमला बोल दिया है।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह को गद्दार कहा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत बीजेपी के कई नेताओं ने नेता विपक्ष राहुल गांधी के 'गद्दार' वाले बयान पर जबरदस्त हमला बोला है। नितिन नबीन ने कहा, "राहुल गांधी, आपका बयान बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। आपने न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किया है, बल्कि इस देश के 140 करोड़ लोगों का अपमान किया है।" उन्होंने राहुल गांधी के बयान को उनकी 'अराजक मानसिकता' (anarchic mindset) का प्रतिबिंब बताया और कहा कि लगातार चुनावी हार और निराशा उनके स्वभाव और चरित्र में झलक रही है।
बीजेपी अध्यक्ष नवीन ने बहुत अजीबोगरीब आरोप लगाया। उन्होंने कहा- राहुल गांधी के पूर्वजों ने जहाँ देश की जमीन और जमीर को गिरवी रखने का कार्य किया था, वहीं आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जमीन सुरक्षित हुई है और देशवासियों का आत्मविश्वास भी सशक्त हुआ है। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का सम्मान निरंतर बढ़ रहा है। अनेक देशों द्वारा प्रधानमंत्री जी को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा रहा है, ऐसे समय में राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री जी के लिए इस प्रकार के अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना अत्यंत निंदनीय है।
नितिन नबीन ने इस बयान के बाद अपना दूसरा ट्वीट एक्स पर लिखा- जिन्होंने आतंकवाद पर लगाम लगाई। जिन्होंने नक्सलवाद का खात्मा किया। क्या वो गद्दार हैं? या जिन्होंने आतंकवाद को पनाह दी। जिन्होंने नक्सलवाद को बढ़ावा दिया। वो गद्दार हैं? देश की जनता सब देख रही है, सब जानती है और समय आने पर आपको जवाब भी देगी।
राहुल गांधी ने रायबरेली में क्या
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार को दलित संगठन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "जब आप घर लौटेंगे और RSS के कार्यकर्ता आपके पास आएंगे, वे नरेंद्र मोदी और अमित शाह की बात करेंगे, तो आप उनकी आंखों में देखकर कहें कि 'आपका प्रधानमंत्री गद्दार है, आपका गृह मंत्री गद्दार है, आपकी संस्था (बीजेपी) गद्दार है। आपने भारत को बेचने का काम किया है। आपने हमारे संविधान, बाबासाहेब आम्बेडकर और महात्मा गांधी पर हमला किया है।' यह बात उनसे कहें।"
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की इटली की यात्रा के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को 'मेलोडी' टॉफी पैकेट भेंट करने वाले वीडियो की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, "आर्थिक खराब हो रहे हैं और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी रो रहे हैं - पीएम हंस रहे हैं और रील बना रहे हैं, जबकि भाजपा वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, तमाशा है।"
भाजपा का तीखा पलटवार
भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के बयान को 'आतंकवादियों की भाषा' करार दिया और कहा कि यह देश की लोकतंत्र की गरिमा का अपमान है।
प्रदीप भंडारी (भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता): राहुल गांधी ने 140 करोड़ भारतीयों को गद्दार बताया है। उनकी भाषा पाकिस्तान और पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों जैसी है। उन्होंने साबित कर दिया है कि उनका इरादा राजनीतिक विरोधी का नहीं, बल्कि भारतीय राज्य से लड़ने का है।
गिरिराज सिंह (केंद्रीय मंत्री): राहुल गांधी की भाषा शत्रु राष्ट्र जैसी हो गई है। वे केवल शत्रुतापूर्ण देश की भाषा बोलते हैं। दुनिया पहले से ही भारत की अर्थव्यवस्था जानती है, राहुल गांधी का प्रमाण-पत्र नहीं चाहिए। वे देश में अशांति चाहते हैं, लेकिन भूलें नहीं कि इस देश की जनता और युवा पीएम मोदी और अमित शाह के साथ खड़े हैं।
अनुराग ठाकुर (वरिष्ठ भाजपा नेता): कांग्रेस ने संविधान को तोड़ने का काम किया है। राहुल गांधी जो बातें आज कह रहे हैं, वे इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर की थीं।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारतीय राज्य से लड़ना चाहते हैं और उनकी टिप्पणियां 'शहरी नक्सल' मानसिकता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आतंकवाद पर अंकुश लगाया, नक्सलवाद समाप्त किया और तिरंगे का सम्मान बढ़ाया, फिर भी राहुल गांधी उनका इस तरह अपमान कर रहे हैं।
राहुल के बाद खड़गे का हमला
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा- मोदी जी चाहते हैं कि जनता उनके भाषणों की "मधुरता" का आनंद ले, जबकि उनकी सरकार की लूट की "दुखद पीड़ा" झेलती रहे! पिछले 11 वर्षों में, मोदी सरकार के शासनकाल में, प्रति भारतीय औसत ऋण 11 गुना बढ़ गया है...! ...जबकि 229 उद्योगपतियों और 26 नए अरबपतियों की संपत्ति कथित तौर पर ₹97.50 लाख करोड़ से अधिक हो गई है।
खड़गे ने कहा- घरेलू एलपीजी की कीमत में 121% की भारी वृद्धि हुई है, जो 2014 में ₹414 से बढ़कर 2026 में ₹915.5 हो गई है। व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमत में लगभग 154% की बेरहमी से वृद्धि की गई है, जो ₹1,241 से बढ़कर ₹3,152 हो गई है। सीएनजी, दूध, ब्रेड, दवाइयां - हर चीज की कीमत आसमान छू रही है!
खड़गे ने कहा- घरेलू एलपीजी की कीमत में 121% की भारी वृद्धि हुई है, जो 2014 में ₹414 से बढ़कर 2026 में ₹915.5 हो गई है। व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमत में लगभग 154% की बेरहमी से वृद्धि की गई है, जो ₹1,241 से बढ़कर ₹3,152 हो गई है। सीएनजी, दूध, ब्रेड, दवाइयां - हर चीज की कीमत आसमान छू रही है!
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- पिछले 12 वर्षों में, केंद्रीय उत्पाद शुल्क के माध्यम से नागरिकों से ₹43 लाख करोड़ से अधिक की वसूली की गई है। हाल ही में सरकारी तेल कंपनियों द्वारा ईंधन की कीमतों में की गई बढ़ोतरी से कुछ ही घंटों में लगभग ₹12,400 करोड़ की कमाई हुई, जबकि परिवार लगातार बढ़ते महंगाई के दबाव में दम तोड़ रहे हैं। व्यापक बेरोजगारी और परीक्षा पत्रों का लीक होना मार्च 2026 में युवा बेरोजगारी (15 से 29 वर्ष की आयु) बढ़कर 15.2% हो गई है, जो नौ महीनों में सबसे अधिक है और बढ़ती आर्थिक संकट को दर्शाती है। खड़गे ने इसके अलावा नीट, रुपये के गिरने, विदेशी मुद्रा का भी मामला उठाया। खड़गे ने कहा कि अर्थव्यवस्था का हर पहलू प्रभावित हो रहा है, लेकिन मोदी जी अपना जनसंपर्क अभियान जारी रखे हुए हैं और नागरिकों को इस गंभीर आर्थिक संकट का बोझ उठाने के लिए उपदेश दे रहे हैं।