I.N.D.I.A का प्रदर्शनः सभी दलों के बड़े नेता जंतर मंतर पर दिखे, राज्यों में भी प्रदर्शन
- देश
- |
- 29 Mar, 2025

संसद से 146 सांसदों को निलंबित किए जाने और अन्य मुद्दों को लेकर इंडिया गठबंधन के बड़े नेता दिल्ली के जंतर मंतर पर शुक्रवार को प्रदर्शन करने पहुंचे। यह प्रदर्शन इस मायने में खास बन गया कि जंतर मंतर पर वामपंथी दलों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अच्छी खासी तादाद में रही। अन्य दलों के नेता या प्रतिनिधि तो दिखे लेकिन उनका काडर जंतर मंतर नहीं पहुंच सका।






















