प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शाल ओढ़ाते हिमाचल बीजेपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने वाले डॉ. राजीव
ऑडियो क्लिप में 5 लाख रुपये देने की बात सुनी जा सकती है। ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद राज्य में सियासी भूचाल आ गया है और बात यहां तक बढ़ गई है कि हिमाचल बीजेपी के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को अपने पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा है।
ख़बर का सबूत यानी ऑडियो क्लिप मौजूद है। केंद्र और राज्य में सत्ताधारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफ़ा तक देना पड़ गया है। सीधे-सीधे तौर पर भ्रष्टाचार का मामला है। लेकिन राष्ट्रीय मीडिया इस ख़बर को पी गया।
सोचिए कि अगर ऐसा ही कुछ विपक्षी दलों की सरकारों में हुआ होता तो अब तक क्या इसी राष्ट्रीय मीडिया ने आसमान सिर पर नहीं उठा लिया होता। मतलब यह कि सब कुछ शीशे की तरफ साफ है कि किस मुद्दे पर पर बहस करनी है और किस पर नहीं?