भारत में क्या खाद्यान्न संकट आने वाला है? पहले गेहूँ के निर्यात पर प्रतिबंध और अब टुकड़ा चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के क्या मायने हैं?
पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर विदेशी मुद्रा को बचाने का फॉर्मूला संघ परिवार पिछले कई दशकों से देता रहा है। एक जमाने में भारतीय जनसंघ के सांसद भाई महावीर इस मसले को अक्सर ही उठाते रहते थे।