अमीर और अमीर, गरीब की आय घटी! 7.8% GDP की हकीकत पर Prabhu Chawla का बेबाक विश्लेषण
'आशुतोष की बात' के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला ने 7.8% जीडीपी और सरकार के विकास के दावों की पोल खोल दी है। सुभाष गर्ग के सवालों को सही ठहराते हुए उन्होंने बताया कि कैसे देश में अमीर और अमीर हो रहा है, जबकि गरीबों की आय खतरनाक रूप से घट रही है।