बेंगलुरु में कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करते कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे।
कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में सभी स्वीकृत रिक्त सरकारी पदों को भरने का लक्ष्य रखा है। यह भी कहा गया है कि 2006 के बाद नियुक्त सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के तहत पेंशन मिलेगी। पुरानी पेंशन स्कीम और रिक्त पदों को भरने का ऐलान बड़ी घोषणाएं हैं।