मध्य प्रदेश में भी जमकर कहर बरपा रहे कोरोना ने शिवराज काबीना के एक वरिष्ठ सदस्य को अपनी चपेट में ले लिया है।
अरविंद भदौरिया बुधवार को हुई शिवराज कैबिनेट की बैठक में मौजूद रहे थे। मुख्यमंत्री से उनकी वन-टू-वन चर्चा हुई थी। इसके अलावा उन्होंने विभाग से जुड़े अधिकारियों की बैठकें ली थीं। वे संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मिले-जुले थे।
भोपाल में संघ के कुछ स्वयं सेवकों और पदाधिकारियों को भी कोरोना हुआ है। संघ में इसे लेकर पहले से ही चिंता थी। अरविंद भदौरिया के कोरोनाग्रस्त पाये जाने से संघ नेता ज्यादा चिंतित हो गये हैं।