प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के उन तीन विधानसभा क्षेत्रों में ‘सीधी दस्तक’ दी जहां उपचुनाव होने हैं।
मध्य प्रदेश की सरकार कई दिनों से मोदी के इस आयोजन की ‘तैयारियां’ कर रही थी। तमाम प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। इसके लिए बुधवार को राज्य के तमाम अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापन जारी किये गये थे।
मोदी ने इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा क्षेत्र के छगनलाल वर्मा, ग्वालियर की अर्चना शर्मा और रायसेन जिले की सांची के डालचंद्र कुशवाहा से बातचीत की। तीनों ही क्षेत्रों में विधानसभा का उपचुनाव होना है।
अर्चना शर्मा के बच्चों से भी पीएम ने बात की। पढ़ाई के अलावा उनकी रूचियां जानीं। अर्चना से पूछा, ‘‘उनकी टिक्की में खास क्या है? ग्वालियर आऊंगा तो अपने ठेले की टिक्की खिलाओगी?’’ पीएम के सवालों से अर्चना और उनके परिजन अभिभूत नज़र आये।