एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि महाराष्ट्र के एआईसीसी प्रभारी एच के पाटिल विधायकों को एक साथ रखने की पहल ही नहीं कर रहे हैं। हमारे विधायक खुले घूम रहे हैं। हमें कम से कम उन्हें किसी होटल में ले जाना चाहिए। मत भूलिए कि कुछ दिन पहले एमएलसी चुनाव में कांग्रेस की ओर से क्रॉस वोटिंग हुई थी।