केंद्रीय मंत्रिमंडल में औरंगाबाद के डॉ. भागवत कराड को जगह मिलने से गोपीनाथ मुंडे की पुत्री सांसद प्रीतम मुंडे के खेमे में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। मुंडे समर्थक पार्टी पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफ़ा देना शुरू कर दिया है।
क़रीब पचास पदाधिकारियों ने पिछले दो दिनों में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। बीड ज़िले के सभी 11 तालुका (तहसील) अध्यक्षों और उनकी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफ़े जिलाध्यक्ष को सौंप दिए हैं।