Satya Hindi News बुलेटिन । 26 अक्टूबर, सुबह 9 बजे तक की ख़बरें
दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी पर FIR दर्ज हुई है। वहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी ने देशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है और खड़गे से माफी की मांग की है।