Satya Hindi News बुलेटिन ।17 अक्टूबर, दोपहर 2 बजे तक की ख़बरें
देशभर में SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग के प्रशासनिक फेरबदल और पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट से 5.38 लाख नाम हटाए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 20 महीनों में 18–20 मुख्य निर्वाचन अधिकारियों का तबादला हुआ। वहीं, द वायर की रिपोर्ट ने कई मामलों में नाम हटाने की वजह दर्ज नहीं होने पर सवाल उठाए।