भारतीय जनता पार्टी की चुनावी मशीनरी के चाणक्य कहे जाने वाले देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कोलकाता के शहीद मैदान में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए पार्टी का विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार का बिगुल फूँक दिया है।
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में तीनों ही प्रमुख पार्टियाँ तकरीबन सेक्युलर विचारधारा के आधार पर ही राजनीति करती रही हैं। पहली बार बीजेपी ने धर्म के आधार पर वोटों का ध्रुवीकरण किया।