तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश सीमा पर दीवार बनाई गई।
राज्यों की सीमाओं पर अभी ‘कच्ची’ दीवारें उठ रही हैं, प्रदेशों को जोड़ने वाली सड़कों पर अभी ‘अस्थायी’ गड्ढे खोदे जा रहे हैं। सब कुछ कोरोना से बचाव के नाम पर हो रहा है। कोई न तो सवाल कर रहा है और न कोई जवाब दे रहा है।
रेड ज़ोन के भी पूरी तरह से ख़त्म होने की शर्त यही मानी जा सकती है कि कोरोना के संक्रमण की कोई आशंका ही न बचे। अब ऐसा कैसे और कब तक सम्भव हो सकेगा आज तो कोई नहीं कह सकता।