केंद्र और राज्य सरकारों को वयोवृद्ध लोगों पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि कोरोना के सबसे ज्यादा शिकार इसी आयु वर्ग के लोग हो रहे हैं। बुजुर्गों के इलाज की विशेष व्यवस्था होनी चाहिए। प्रचार-माध्यमों के द्वारा बताया जाना चाहिए कि अमुक मोहल्ले के बुजुर्ग को अमुक अस्पताल में ले जाया जाना चाहिए। अनेक शारीरिक क्षीणताओं के साथ-साथ उनका अकेलापन भी उन्हें खाए जा रहा है।
केंद्र और राज्य सरकारें पीड़ितों की मदद कर रही हैं लेकिन वे वयोवृद्ध लोगों पर विशेष ध्यान दें, यह ज़रूरी है। कोरोना के सबसे ज्यादा शिकार इसी आयु वर्ग के लोग हो रहे हैं।