कांग्रेस नेता राहुल भले ही ख़ुद की बात करते हुए कहते हैं कि वह झूठ नहीं बोल सकते हैं, लेकिन उनका इशारा कहीं और है। क्योंकि इससे पहले राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा था कि ‘वह चीन के मुद्दे पर अभी भी झूठ बोल रहे हैं और देश को धोखा दे रहे हैं।’
कांग्रेस नेता राहुल कहते हैं कि चीनी घुसपैठ का यह मुद्दा उठाते हुए भले ही उनका भविष्य डूब जाए, राजनीतिक जीवन ख़त्म हो जाए, वह इस मुद्दे को उठाते रहेंगे।