कहा जा रहा है कि चन्नी मंत्रिमंडल में सिद्धू के समर्थकों को उतनी जगह नहीं मिली और कैबिनेट विस्तार में सिद्धू की उस तरह की नहीं चली। कुछ फ़ैसलों में कथित तौर पर सिद्धू से सलाह नहीं ली गई थी या फिर हाल ही में शीर्ष नियुक्तियों में उनकी अनदेखी की गई थी।