कोरोना संकट के चलते कई बार से टलती आ रही राम मंदिर निर्माण की तारीख तय कर दी गयी है।
तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के तहत बनाए गए राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा हैं।
ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने पहले ही बताया था कि ट्रस्ट सावन मास के दौरान ही राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कराना चाहता है। नृपेंद्र मिश्रा 16 जुलाई से ही अयोध्या में हैं। उनके साथ के.के. शर्मा भी पहुंचे थे। साथ ही बड़े इंजीनियरों का एक दल भी अयोध्या में मौजूद है, जो मंदिर निर्माण की बारीकियों पर नजर बनाए हुए है।