रविकिशन ने कहा कि राधामोहन समाज को उत्तर प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ भड़काने का व भ्रमित करने का प्रयास लगातार कर रहे हैं, इसलिए अगर इनको पार्टी की नीतियों और कार्यशैली से इतनी ही दिक्कत है तो पार्टी को अपना इस्तीफ़ा सौंप दें।
हालाँकि राधामोहन अग्रवाल को लेकर पार्टी के कई बड़े नेताओं की इच्छा मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को लेकर थी। बाद में पार्टी ने अग्रवाल को विधानमंडल दल में पद देकर उन्हें शांत किया था। अग्रवाल विधानसभा के अधिष्ठाता मंडल में भी हैं।