बीजेपी संजय निषाद को विधान परिषद की मनोनीत कोटे की खाली सीट देने के लिए भी तैयार हो गयी है। यूपी में विधान परिषद में मनोनीत कोटे की चार सीटें जुलाई में खाली हुई हैं।
जितिन प्रसाद।
माना जा रहा है कि यूपी के कुछ नेता मालिनी अवस्थी को विधान परिषद में भेजना चाह रहे हैं। मालिनी अवस्थी का नाम तय होने की दशा में लक्ष्मीकांत वाजपेयी व जितिन प्रसाद में से किसी एक का नाम कट सकता है।