कांग्रेस की ओर से बसों की सूची में फ़र्ज़ीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार किए गए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गुरुवार को ज़िला जेल भेज दिया गया। बसें भी वापस लौट गईं।
बसों की सूची में कुछ विवरण ग़लत होने पर फ़र्ज़ीवाड़े के आरोप में मंगलवार रात लखनऊ की हज़रतगंज कोतवाली में अजय लल्लू व प्रियंका गाँधी के निजी सचिव संदीप सिंह के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कराया गया था।