पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी औऱ उनका बेटा इमरान कुरैशी।
याकूब की गिराई गई फैक्ट्री में अवैध रूप से मीट पैक करने के आरोप में पिछले साल 31 मार्च को हाजी याकूब, उनेके बेटे इमरान और फिरोज, पत्नी संजीदा बेगम और मैनेजर मोहित त्यागी समेत 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
हाजी इकबाल की भी तलाशः यूपी एसटीएम पूर्व बीएसपी एमएलसी हाजी इकबाल और उनके परिवार के सदस्यों की तलाश में छापे मार रही है। बीएसपी नेता पर अवैध खनन, गैंगरेप, धोखाधड़ी और अन्य आरोप हैं। सहारनपुर के एसएसपी विपिन टाडा ने बताया कि इकबाल के भाई और उनके चार बेटे जेल में हैं। हाजी इकबाल अभी भी फरार है और उन पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ जिले के मिर्जापुर थाने में सुनवाई की तारीखों में अदालतों में हाजिर नहीं होने के दो और मामले दर्ज हैं।