दिल्ली पुलिस ने कई मुस्लिम महिला कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है जिससे लगता है कि सरकार के निशाने पर अब मुसलमान पुरुष ही नहीं महिलाएं भी आ गई हैं। देश भर की 1100 महिलावादी कार्यकर्ताओं ने इसकी निंदा की है। इन कार्यकर्ताओं में मेधा पाटकर, अरुणा राय और सोनी सोरी जैसे ख्यातनाम लोग शामिल हैं। उनकी माँग है कि पुलिस अब तक की कार्रवाई को सार्वजानिक करे और कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर तथा प्रवेश वर्मा के ख़िलाफ़ केस दर्ज़ करे क्योंकि असली दोषी ये हैं।
लेखक सत्यहिंदी के संपादक हैं। वह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी लिबरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स के पूर्व डीन हैं। पत्रकार, टीवी एंकर, लेखक, कवि और अनुवादक के तौर पर रचनात्मक लेखन कार्य करते रहे हैं।


























