पिछले लगभग तीन हफ़्तों से तब्लीग़ी जमात मीडिया और कुछ राजनीतिक दलों के निशाने पर है। इस दौरान उस पर कोरोना फैलाने की साज़िश रचने से लेकर कैरोना जिहाद करने तक के आरोप लगाए गए। जमात के बहाने पूरे मुस्लिम समुदाय को बदनाम करने का एक सुनियोजित अभियान भी चलाया गया। बहरहाल, अब मौलाना साद ने प्लाज़्मा दान करने की अपील करके एक सकारात्मक पहल की है और इसका स्वागत किया जाना चाहिए।
लेखक सत्यहिंदी के संपादक हैं। वह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी लिबरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स के पूर्व डीन हैं। पत्रकार, टीवी एंकर, लेखक, कवि और अनुवादक के तौर पर रचनात्मक लेखन कार्य करते रहे हैं।


























