कोरोना की महामारी के बढ़ने से मोदी सरकार को शाहीन बाग़ का हल निकालने से निकल भागने का मौक़ा मिल गया है। अब केजरीवाल और शाहीन बाग़ आमने-सामने हैं और मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लिख कर दे दिया है कि वह एनआरसी भी लागू करेगी जबकि मोदी जी ने रामलीला मैदान में कुछ और कहा था। सरकार के हवाल पर सवाल कर रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार शीतल पी. सिंह।
1984 से अमर उजाला, चौथी दुनिया, इंडिया टुडे, समय सूत्रधार, स्वतंत्र भारत, दैनिक जागरण आदि में 1993 तक लगातार रिपोर्टिंग की। इसके बाद पारिवारिक व्यवसाय में क़रीब दो दशक गुज़ारने के बाद पत्रकारिता में पुनर्वापसी को प्रयासरत। बीच में 2010-11 में 'समकाल' पाक्षिक समाचार पत्रिका का क़रीब एक वर्ष प्रकाशन किया ।

























