संसद में अविश्वास प्रस्ताव स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ था, लेकिन बहस का बड़ा हिस्सा राहुल गांधी पर केंद्रित क्यों रहा? अमित शाह, रविशंकर प्रसाद, अनुराग ठाकुर और अन्य बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी पर तीखे हमले किए। क्या बीजेपी को राहुल गांधी का 'ऑब्सेशन' है, या ये विपक्ष को कमजोर करने की कोई सोची-समझी रणनीति?

























