यह फोटो इजराइली सेना ने सोशल मीडिया पर जारी किया है।
हमास की नई पेशकशः हमास ने इज़राइल के साथ पांच दिवसीय युद्धविराम के बदले में 70 महिलाओं और बच्चों को रिहा करने की पेशकश की है। हमास की अल-कसम ब्रिगेड ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक पोस्ट में कहा कि प्रस्तावित संघर्ष विराम के लिए युद्ध को पूरी तरह से खत्म करने और पूरे गजा में सहायता बांटने की अनुमति देना पड़ेगी। अभी इजराइल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि इजराइली पीएम नेतन्याहू अमेरिकी मीडिया को कह चुके हैं कि बंधकों की रिहाई को लेकर कुछ बातचीत चल रही है।
इस बीच अल-शिफ़ा अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बिजली कटौती के कारण दर्जनों शिशुओं को ख़तरे की चेतावनी दी है। पिछले तीन दिनों में, घेराबंदी और आवश्यक सेवाओं की कमी के कारण तीन नवजात शिशुओं सहित 32 मरीजों की मौत हो गई है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम गेबियस ने पहले कहा था कि अल-शिफा अस्पताल तीन दिनों से बिजली और पानी के बिना है, जिससे यह काम नहीं कर रहा है। आसपास की हिंसा में गोलीबारी और बमबारी शामिल है।