ग़ज़ा में इजराइली बमबारी सोमवार को भी जारी है।
फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना लेबनान जाने से पहले रविवार को इजराइल में उन फ्रांसीसी-इजराइली नागरिकों से मुलाकात की जिनके रिश्तेदार हमास के हमले के बाद से लापता हैं। कोलोना सोमवार को बेरूत में लेबनानी नेताओं से मुलाकात कर सकती हैं। उनका दौरा भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे प्रयासों का नतीजा है।
मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम का कहना है कि वह फिलिस्तीनी लड़ाके हमास की निंदा करने के पश्चिमी दबाव से सहमत नहीं हैं। अनवर ने मलेशिया की संसद को बताया कि मलेशिया का नीतिगत तौर पर हमास के साथ रिश्ता है और यह जारी रहेगा।