सामान्य तौर पर जब तक तीसरे चरण का ट्रायल नहीं होता है तब तक किसी वैक्सीन को लोगों को उपलब्ध कराने की मंजूरी नहीं दी जाती है।
अब कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि भले ही रूस इस वैक्सीन को 12 अगस्त तक रजिस्टर करा ले और हफ़्ते भर के अंदर इसे लोगों के लिए उपलब्ध कराने की मंजूरी दिला दे, लेकिन लगता नहीं है कि अगस्त में आम लोगों को यह वैक्सीन मिल पाएगी। हालाँकि उम्मीद की जानी चाहिए कि सितंबर में यह वैक्सीन शायद लोगों को मिलने लगे।