ट्रूडो का समर्थन करते हुए ब्रिटिश कोलंबिया के प्रमुख डेविड एबी ने कहा- देशभर के कनाडाई लोगों को विदेशी सरकारों के हस्तक्षेप से सुरक्षित रखना होगा। क्योंकि उन्हें हत्या की धमकियों या शारीरिक क्षति के लिए निशाना बनाया जा सकता है। हमारा लोकतंत्र इस पर निर्भर करता है।
भारत के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार 19 सितंबर को एक बयान में कहा कि 10 सितंबर को एक बैठक में जस्टिन ट्रूडो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इस तरह के आरोप लगाए थे लेकिन उन आरोपों को उस समय भी "पूरी तरह खारिज कर दिया गया था।