दिल्ली में लगातार दो विधानसभा चुनाव बड़े अंतर से जीतने वाली आप 2017 में नगर निगम का चुनाव नहीं जीत सकी थी और तीनों नगर निगमों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार केजरीवाल ने नगर निगमों को फतेह करने के लिए पार्टी नेताओं से पूरा जोर लगाने को कहा है।