इस पूरे मामले में मीडिया के एक हिस्से पर यह आरोप लगता रहा कि वह लगातार ऐसी रिपोर्टिंग कर रहा है जो साफ़ तौर पर मीडिया ट्रायल है। लोगों ने ऐसी मीडिया रिपोर्टिंग की आलोचना की।
मीडिया की तब काफ़ी आलोचना की गई जब रिया चक्रवर्ती एनसीबी में पेश होने के लिए जा रही थीं और मीडिया के कैमरे की भीड़ ने उन्हें ऐसे घेर लिया जैसे वह भीड़ का शिकार होने वाली हों। मीडिया में आई इससे जुड़ी तसवीरों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया था और इसकी व्यापक निंदा की गई। बॉलीवुड की हस्तियों ने भी इसकी आलोचना की थी।