भारत-चीन में जारी मौजूदा सैन्य तनातनी के बीच चीन ने पहली बार अपने तेवर नरम करने के संकेत दिए हैं और कहा है कि गत पांच जुलाई को दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता में सीमा मसले पर जो आम सहमति बनी है, उसे लागू किया जाएगा।
चीनी राजदूत ने भारतीय हलकों में चल रही चर्चा के मद्देनजर कहा कि उन्होंने नोटिस किया है कि सीमा से जुड़ी घटनाओं के मद्देनजर भारत-चीन दोस्ताना रिश्तों की भावनाओं के प्रतिकूल बातें की जा रही हैं।