किसानों के आंदोलन का लगातार विस्तार होते देख विपक्षी सियासी दल भी आंदोलन के समर्थन में आगे आ चुके हैं। कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी, एनसीपी, राष्ट्रीय लोकदल, शिव सेना, इंडियन नेशनल लोकदल, शिरोमणि अकाली दल, समाजवादी पार्टी सहित कई दलों के नेताओं ने किसान आंदोलन को समर्थन दिया है।
2013 में मुज़फ्फरनगर के सांप्रदायिक दंगों के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजनीतिक ताक़त खो चुकी आरएलडी किसान आंदोलन के जरिये अपने सियासी आधार को मजबूत करने में जुटी है।