फ़ाइल फ़ोटो
भारत बहु-धर्मी, बहु-जातीय, बहु-नस्लीय बहु-भाषीय और बहु-क्षेत्रीय विविधता वाला ऐसा देश है जिसे दुनिया आश्चर्य से देखती है और यही भारत की पहचान है। भारत की पहचान भारतीयता से ही है किसी धर्म या जाति या वर्ग या नस्ल या रंग विशेष से नहीं है।
अब परस्पर दोषारोपण का दौर तो चल ही पड़ा है लेकिन दोषारोपण की बजाए ईमानदारी के साथ समस्या की जड़ में जाए बिना बात नहीं बनेगी और आने वाले दिनों में यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है।