फ़ाइल फ़ोटो
उत्तर प्रदेश में चार चरणों में होने वाले पंचायत चुनावों में वैसे तो बीजेपी, सपा, बसपा और कांग्रेस ने पूरी ताक़त लगा रखी है पर सबसे ज़्यादा हलचल दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के खेमों में नज़र आ रही है।
प्रदेश कांग्रेस के एक बड़े नेता के मुताबिक़ पंचायत चुनावों के पहले ही पार्टी ने ब्लॉक, तहसील और न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को चुस्त करने का काम शुरू कर दिया था। तीन दशकों बाद न्याय पंचायत स्तर तक कांग्रेस का सांगठनिक ढाँचा तैयार किया गया है।