आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाले विकास दुबे और उसके पाँच साथियों के एनकाउंटर के बाद बिकरू गाँव में लूटे गए हथियार बरामद करने के पुलिस के दावे पर भी सवाल खड़े हो गए।
उक्त घर में विकास की लक्जरी गाड़ियों सहित सारा सामान दबकर तहत नहस हो गया था। पुलिस ने उस घर को गिराने के पीछे वहाँ हथियारों व गोला-बारूद का छिपा होना बताया था। हालाँकि तब पुलिस ने केवल कुछ देसी बम और चंद ज़िंदा कारतूस की बरामदगी ही दिखाई थी।
शशिकांत का घर बिकरू गाँव में विकास के ठीक बगल में है जहाँ पुलिस ने वारदात के बाद जमकर तालाशी ली थी। अब पुलिस जवाब नहीं दे पा रही है कि शशिकांत के दो कमरे के घर में कहाँ से इंसास राइफल बरामद हो गई।