राजू शर्मा (रिटायर्ड IAS) की राय में सरकार ने कोरोना के मामले में देश को अपने हाल पर छोड़ दिया है । अनलॉक वन पर उन्होंने पूरे परिदृश्य पर गंभीर सवाल उठाए हैं । सत्य हिंदी पर दिये गये अपने विस्तारित बयान में उन्होंने कोरोना से निबटने के हमारे पिछले महीनों के काम और भविष्य में पैदा हो सकने वाली चुनौतियों की मीमांसा की है।
1984 से अमर उजाला, चौथी दुनिया, इंडिया टुडे, समय सूत्रधार, स्वतंत्र भारत, दैनिक जागरण आदि में 1993 तक लगातार रिपोर्टिंग की। इसके बाद पारिवारिक व्यवसाय में क़रीब दो दशक गुज़ारने के बाद पत्रकारिता में पुनर्वापसी को प्रयासरत। बीच में 2010-11 में 'समकाल' पाक्षिक समाचार पत्रिका का क़रीब एक वर्ष प्रकाशन किया ।

























