बीजेपी सरकार ने ये लगभग नियम सा बना लिया है कि अगर कोई सरकार गिरानी हो और अगर केवल प्रलोभन से काम न चल रहा हो तो इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी को लगा दो। इनके ज़रिए इतना आतंक पैदा कर दो कि कई विधायक घबराकर ही दल बदल करने को तैयार हो जाएँ। वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार ने दो वरिष्ठ पत्रकारों एन के सिंह और उर्मिलेश से इस मुद्दे पर बातचीत की।
लेखक सत्यहिंदी के संपादक हैं। वह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी लिबरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स के पूर्व डीन हैं। पत्रकार, टीवी एंकर, लेखक, कवि और अनुवादक के तौर पर रचनात्मक लेखन कार्य करते रहे हैं।
























