पश्चिम बंगाल के चुनावों में क्या गुल खिलाएगा लेफ्ट, कांग्रेस और बाक़ी दलों का गठबंधन? क्या यह लड़ाई को तिकोना बनाने में कामयाब होगा?
दरअसल, बीते लोकसभा चुनावों में लेफ्ट और काफ़ी हद तक कांग्रेस के वोट बैंक पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया था। ऐसे में अगर अबकी यह गठबंधन बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी खोई ज़मीन वापस हासिल करता है तो उसका खामियाजा बीजेपी को ही भुगतना होगा।
अधीर के दावे के बावजूद लेफ्ट नेताओं में आईएसएफ़ को लेकर कुछ शंकाएँ हैं। आईएसएफ़ ने ख़ुद को मुसलमानों, दलितों और आदिवासियों की पार्टी घोषित किया है।