अपनी छाती में पीएम मोदी की तसवीर होने का दावा करने वाले चिराग को अगले 5 साल तक नीतीश कुमार भी चैन से जीने नहीं देंगे, यह तय है।
बीजेपी जानती है कि अगर उसने चिराग को केंद्र सरकार में मंत्री बनाया तो नीतीश इससे भड़क सकते हैं और उससे नाता तोड़ सकते हैं। इसका मतलब, मुसीबत बीजेपी के लिए भी कम नहीं है।